बदायूं, जुलाई 5 -- उघैती। भतीजी की शादी की दावत बांटने के बाद अपने घर लौट रहे संभल के बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसा उघैती थाना क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित ईखखेड़ा गांव के पास हुआ। संभल जिले की बहजोई कोतवाली क्षेत्र के बहजोई देहात निवासी 33 वर्षीय प्रदीप पुत्र बाबूराम उघैती क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में अपनी भतीजी रिचा की शादी की दावत बांटने आए थे। शादी की दावत बांटने के बाद वह रात में ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ईखखेड़ा गांव के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक...