बरेली, अप्रैल 16 -- नवाबगंज। क्षेत्र के टाह प्यारी नवादा गांव की नजमी पत्नी मोहम्मद यासीन ने बताया कि 30 मार्च को उसके जेठ के बेटे की शादी थी। गांव के अब्दुल रहीस उर्फ नन्हे को दावत नहीं दी गई थी। आरोप है इससे नाराज़ रहीस उसका बेटा तसीलम, बेटी शाकीरन और उनके परिवार का ही असगर उन्हें बदनाम करने लगे। आरोप है कि मंगलवार शाम वह सभी उसके घर में घुस आए और मारपीट की। बचाने आई जेठानी फूलबानो से भी मारपीट की। घटना की रिपोर्ट बुधवार को महिला की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.