मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, हिटी। प्रखंडों में सोमवार को करीब चार बजे आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचाई। कुढ़नी में छत की रेलिंग गिरने से उसमें दबकर मां-बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कई जगह पेड़ उखड़ गए। घरों के एस्बेस्टस उड़ गए। बिजली के तार पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। सड़क पर पेड़ गिरने से कई जगहों पर यातायात बाधित हो गया। आम, लीची, केला और सब्जी उत्पादक किसानों को काफी नुकसान हुआ है। कुढ़नी में शादी की तैयारी में जुटी मां-बेटी पर छत की रेलिंग गिर गई। इसमें राजू दास की पत्नी लक्ष्मी देवी (30) व उसकी बेटी मुस्कान कुमारी (15) जख्मी हो गई। दोनों का हाथ कुचल गया है। परिजनों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मंगलवार को राजू दास की बड़ी बेटी की शादी है, जिसकी तैयारी चल रही है। लक्ष्मी देवी घर के बा...