इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- बसरेहर। कस्बा बसरेहर में रविवार को एक युवक के शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने समझाइश देकर युवक को सकुशल नीचे उतार लिया। कस्बा निवासी सुनील बाल्मीकि विकास भवन में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। रविवार दोपहर करीब चार बजे वह किल्ली तिराहे के पास नई बस्ती में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक क्षेत्र की ही एक युवती से बातचीत करता है और उससे शादी करना चाहता है। युवक का आरोप है कि युवती भी इस रिश्ते के लिए तैयार है, लेकिन उसके परिजन इसके खिलाफ हैं और उसे परेशान करते हैं। इसी बात से आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया और टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा। ...