रामपुर, मई 25 -- मसवासी। शादी की जिद पर अड़ी युवती प्रेमी के घर आकर बैठ गई। इस दौरान तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान और परिजनों के समझाने के बाद प्रेमी से ही शादी करने की बात पर रजामंदी होने पर युवती घर वापस लौट गई। ‌इस दौरान कई घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मामला चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। ‌जानकारी के अनुसार, इस गांव का निवासी युवक उत्तराखंड राज्य के काशीपुर स्थित आईजीएल फैक्ट्री में काम करता था। जहां पर उसकी मुलाकात बिजनौर निवासी एक युवती से हुई। यह भी पढ़ें- फरार प्रेमी-प्रेमिका पहुंचे पुलिस चौकी धीरे-धीरे दोनों में बातें शुरू हो गईं जिसके बाद मोबाइल पर भी बातें करने का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों एक ही कंपनी में एक ही साथ काम करते थे। इस दौरान दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। सोमवार...