बाराबंकी, फरवरी 20 -- रामसनेहीघाट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक मैरिज लॉन में गुरुवार की रात चल रहे विवाह समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब द्वार पूजा के दौरान नाचते समय एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई और थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना से शादी समारोह में मौजूद लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम रनापुर पोस्ट हैदरगढ़ निवासी वैभव की बरात ग्राम पनाइकपुरवा निवासी संजीव तिवारी की पुत्री के विवाह के लिए रामसनेहीघाट स्थित एक मैरिज लॉन पहुंची थी। द्वार पूजा की रस्म चल रही थी और परिवारजन व रिश्तेदार ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी से झूम रहे थे। इसी दौरान दूल्हे की बहन के ससुर रामप्रताप मिश्र (58) निवासी अमेठी गौरीगंज भी खुशी में शामिल होकर नाच रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई और वे व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.