शादी की खरीदारी करने निकले दो दोस्तों की मौत
उन्नाव, मई 23 -- उन्नाव, संवाददाता। शादी की खरीदारी करने निकले दो दोस्तों की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक से थे। तेज रफ्तार वाहन बिहार थाना क्षेत्र के उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सिमोरपुर लोन नदी पुल टक्कर मारते हुए निकल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रायबरेली जनपद के गुरुबख्शगंज थानाक्षेत्र के अटौरा खुर्द गांव निवासी 27 वर्षीय गोलू उर्फ ललित पुत्र गुरु प्रसाद अपनी पत्नी आरती और दो बच्चों आर्यन व अनन्या को ससुराल मवइया गांव छोड़ने आया था। वहीं मवइया गांव निवासी 27 वर्षीय शिवशंकर उर्फ पट्टे पुत्र पूरन उसका दोस्त मिला। दोनों लंबे समय से साथ में लुधियाना में मजदूरी करते थे। करीब दो माह पहले ही घर लौटे थे। शिवशंकर की 28 जून को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.