बाराबंकी, अप्रैल 19 -- बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुत्री की शादी का सामान खरीदने के लिए रिश्तेदार को चार लाख 77 हजार रुपये दिये थे। आरोपी ने सामान खरीदा न रुपये दिये। पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो उसे धमकी देने का आरोप है। स्थानीय पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किये जाने पर पीड़िता कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मोहम्मदपुर खाला थाना के चंदूरा गांव निवासी ममता सोनी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री की शादी एक दिसंबर 2025 को तय थी। शादी के खर्च के लिए उन्होंने बंधन बैंक शाखा फतेहपुर से तीन लाख रुपये का लोन लिया था। इसके अलावा घर में रखे एक लाख 77 हजार रुपये भी थे। आरोप है कि उनके रिश्तेदार रामू सोनी ने शादी का सामान लाने के नाम पर विश्वास में लेकर चार लाख 77 हजा...