श्रावस्ती, मई 4 -- रतनापुर। सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर देकर अपनी बहन के देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसकी बहन की शादी बहराइच जिले के नानपारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। बहन का देवर उसके घर आता जाता था। शादी करने की बात कह कर वह युवती से बात करने लगा। आरोप है कि 25 नवम्बर 2025 को उसने बहराइच में उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह परदेश चला गया। लम्बे समय तक वापस नहीं आया तो पिता ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। युवती का आरोप है कि बहन का देवर वापस आया तो उसने उसके पति से बात कर सारी बातें बता दी और अश्लील वीडियो भेजने को कहा। इस बात से नाराज पति ने युवती को तलाक दे दिया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शमशेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.