पटना, जून 17 -- साइबर ठग लगातार नये तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामले में शातिरों ने कदमकुआं निवासी के पास शादी का लिंक भेजा। पीड़ित ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया उनका मोबाइल हैक हो गया। बाद में उनके खाते से 3.33 लाख रुपये उड़ा लिए गए। वहीं, रिवार्ड प्वाइंट रिडिम करने का झांसा देकर ठगों ने पाटलिपुत्र कॉलोनी में रहने वाले को 1.11 लाख रुपये की चपत लगा दी। कदमकुआं निवासी ने बच्चों की शादी के लिए एक मेट्रोमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन करा रखा है। साइबर ठगों ने बीते दिनों उनके एक परिचित का नंबर पता कर उनका मोबाइल हैक कर लिया। बाद में उनके व्हाट्सएप से पीड़ित को शादी का एक लिंक भेजा गया। परिचित का व्हाट्सएप देखकर कदमकुआं निवासी ने लिंक पर क्लिक कर दिया। ऐसा करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। बाद में उनके मोबाइल फोन पर अमेजन पे यू...