कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- चरवा इलाके की एक युवती से पहले दहेज की मांग पूरी नहीं किए जाने पर युवक ने सगाई कर शादी नहीं की। अब उसके और परिवार वालों के पीछे पड़ गया है। आए दिन फोन पर अश्लील हरकतें करता है। पूर्व में अश्लील फोटो भी प्रसारित कर चुका है। पीड़िता की मां ने गुरुवार को इसकी शिकायत पुलिस से की है। चरवा क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी सैनी इलाके में तय की थी। सगाई की रश्म अदा हो चुकी थी। इसके बाद होने वाले ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रिश्ता तोड़ दिया था। पीड़िता के मुताबिक अब आरोपी युवक उसकी बेटी के पीछे पड़ गया है। आए दिन फोन करके अश्लील बातें करता है। गंदी-गंदी फोटो भेजता है। आरोपी पीड़िता की बेटी के साथ उसे व उसके बेटे को भी फोन पर धमकी देता है। पहले भी वह युवती की फोटो एडिट करके अश्लील बनाकर प्रस...