रामपुर, अगस्त 23 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शादी का रिश्ता टूटने के बाद करीब 33.25 लाख रुपये की नकदी, जेवरात, बाइक और मोबाइल फोन वापस नहीं करने तथा धमकी देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम मंसूरपुर निवासी मौ.अकबर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री के विवाह का रिश्ता मुरादाबाद निवासी सादिक पुत्र रजा हुसैन के साथ तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद अलग-अलग मौकों पर नकदी, सोने के जेवरात, बुलेट मोटरसाइकिल और एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन समेत 3325786 रुपये का सामान दिया गया। मगर बाद में सादिक का नाम हत्या के एक मामले में सामने आने के बाद शादी का रिश्ता समाप्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- शादी का रिश्ता टूटने के बाद 33.25 लाख रुपये हड़पने और धमकी देने का आरोप, पांच पर मुकदमा आरोप है कि रिश्ता खत...