देहरादून, दिसम्बर 30 -- हरिद्वार। शादी करने के बाद पति विवाहिता को छोड़कर विदेश साऊदी अरब चला गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। विवाहिता का आरोप है कि दहेज की मांग, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से उसे परेशान किया गया। कनखल पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जमालपुर कलां कनखल निवासी साक्षी कौर ने शिकायत कर बताया कि उसकी शादी 14 दिसंबर 2023 को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से अमृतपाल सिंह निवासी उत्तम नगर, दिल्ली के साथ हुई थी। शादी के लगभग 14 दिन बाद ही पति यह कहकर बाहर चला गया कि वह एक माह में लौट आएगा, लेकिन करीब डेढ़ साल बाद वह सऊदी अरब से वापस लौटा। इस दौरान ससुराल में रहना उसके लिए मुश्किल कर दिया गया। आए दिन दहेज न लाने के ताने दिए जाते रहे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.