शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की पर हमला, हमलावर ने आत्महत्या की
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- प्रेम प्रस्ताव कई बार ठुकराने पर एक युवक ने 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की गर्दन पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। छात्रा की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 27 वर्षीय अय्यप्पन के तौर पर हुई और उसने सोमवार को आत्महत्या कर ली। यह घटना पीड़िता के घर पर हुई। अय्यप्पन बिजली की मरम्मत के काम के लिए 11वीं कक्षा की छात्रा के घर आता-जाता था और इसी दौरान उसे लड़की से लगाव हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने कई बार नाबालिग लड़की से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने हर बार उसके प्रस्तावों को ठुकरा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.