शादी का प्रलोभन देकर किया यौन शोषण
मधुबनी, मई 17 -- बिस्फी । बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का महीनों तक यौन शोषण किया जाता रहा। युवती जब शादी के लिए दबाब डालना शुरू किया तो लड़का शादी करने से साफ इंकार कर दिया। लड़के के पिता से भी पीड़िता ने शादी करबाने की आरजू-मिन्नत की, लेकिन पिता, पुत्र शादी करने से इंकार कर दिया। बात बिस्फी थाने तक पहुंची।पीड़िता के फर्द बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की। बिस्फी थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुत्र रंजन कुमार,पिता बेचन मंडल,ग्राम नारायण पुर,थाना पुपरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया । युवती का मेडिकल जांच और कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज करबाया गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.