गुमला, मार्च 11 -- जारी।जारी थाना क्षेत्र के सिकरी नदी पुल के पास साइकिल से गिरने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम श्रीनगर निवासी जोयाकिम मिंज (60 वर्ष)के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जोयाकिम मिंज अपने पुत्र की शादी का निमंत्रण कार्ड बांट कर सिकरी कोमडो से वापस अपने घर श्रीनगर लौट रहे थे। इसी दौरान सिकरी पुल के पास उनकी साइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और वे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को जारी थाना लाया गया। एएसआई रमेश महतो ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को गुमला भेजा जाएगा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...