फतेहपुर, जनवरी 10 -- फतेहपुर। व्हाट्स एप पर एपीके फाइल में आये शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही युवक का बैंक खाता साफ हो गया। पहले व्हाट्सएप हैक हुआ फिर ठगों ने पूरा फोन हैक कर खाते से रकम पार कर दी। युवक ने कोतवाली पहुंच शिकायत की। कोतवाली की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खाता होल्ड कराया और 69 हजार 954 रुपये वापस कराए। शहर के मुराइन टोला निवासी सलमान खान ने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एपीके फाइल के रुप में शादी का कार्ड आया था। उसे लगा कि किसी दोस्त ने शादी का कार्ड भेजा है। कार्ड खोलते ही व्हाट्सएप हैक हो गया और फिर पूरा मोबाइल हैक हो गया। उसके बैंक खाते से रकम उड़ गई। कोतवाली पहुंच मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई। जिस पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके खाते में 69,954 रुपये वापस करा दिये। कोतवाल टीके राय ने बताया कि प...