अमरोहा, अप्रैल 29 -- पिता की मौत के बाद मामा के घर रह रही युवती पर रिश्तेदार युवक व परिजन शादी का दबाव बना रहे थे। युवती, उसकी मां व मामा विरोध कर रहे थे। आरोपियों ने शादी का दबाव बनाया तो विरोध पर उनके साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला क्षेत्र के गांव पांयती कलां से जुड़ा है। गांव में किसान शौकीन अहमद का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बहन खुर्शीदा की शादी गांव चक फाजलपुर में रहने वाले उस्मान के साथ की थी लेकिन बीमारी के चलते उस्मान की मौत हो गई लिहाजा वह विधवा बहन खुर्शीदा और भांजियों को गांव पांयती कलां ले आए। यह भी पढ़ें- दहेज में बाइक न मिलने पर दिया तीन तलाक एक बेटी शाजिया अपने मामा शौकीन अहमद के घर में ही रहती है। आरोप है कि परिवार के ही नासिर, यासिर और आमिर शाजिया के साथ अपने भाई की शा...