नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लाहौरी गेट थाना पुलिस ने होटल के कमरे में युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिससे नाराज होकर उसने उसकी हत्या कर दी। डीसीपी राजा बांठिया के अनुसार बुधवार रात चर्च मिशन पुलिस चौकी के पास स्थित एक होटल के कमरे से युवती का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका पर मामला दर्ज किया गया। एसएचओ योगेश्वर सिंह की देखरेख में चौकी प्रभारी हरीश यादव की टीम ने जांच शुरू की। होटल रजिस्टर की जांच में पता चला कि युवती दोपहर में अपने मित्र 24 वर्षीय अभिषेक तिवारी के साथ होटल आई थी, जबकि अभिषेक करीब तीन बजे वहां से निकल गया था। इसके बाद पुलिस का शक उसी पर गया।पुलिस ने आरोपी के फोन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.