फरीदाबाद, फरवरी 9 -- पलवल, संवाददाता। जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हसनपुर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने लीगल एड काउंसलिंग के दौरान अपना बयान दर्ज कराया है। युवती के अनुसार, पहले उसकी अपने भाई के दोस्त पिंटू से फोन और वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी। घर में जानकारी होने के बाद करीब एक साल से उनकी बातचीत बंद हो गई थी। पीड़िता को आशंका है कि वीडियो कॉल के दौरान पिंटू ने उसके स्क्रीनशॉट लेकर कुछ तस्वीरें अपने फोन में रख ली थीं। युवती ने बताया कि 26 जनवरी की शाम करीब छह-सात बजे जब वह दुकान पर जा रही थी, तब पिंटू ने उसका रास्ता रोका। उसने तस्वीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.