बुलंदशहर, जुलाई 12 -- पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा शादी के लिए लगातार दबाव बनाए जाने और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर तेजाब पीने वाली युवती की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जहांगीराबाद के मोहल्ला वंशीधर निवासी 23 वर्षीय युवती जरी कढ़ाई का काम करती थी। परिजनों के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला युवक काफी समय से उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इससे आहत होकर युवती ने 28 मई ईदुल अजहा के दिन तेजाब पी लिया था। परिजन उसे तत्काल मेरठ के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार को उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए...