बाराबंकी, मार्च 14 -- कोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव से दस मार्च को एक युवती लापता हो गई। पिता ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि 10 मार्च की रात उनकी बेटी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। पिता का आरोप है कि उसे आरोपी सूरज पुत्र हनोमान (हाल पता व अस्थायी पता तेलीबाग लखनऊ) है। उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला का अगवा कर लिया है। उसने आरोपी सूरज पर बेटी के साथ अनहोनी घटना की आशंका जाहिर की है। पिता की शिकायत पर कोठी इंस्पेक्टर अमित सिंह भदौरिया ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.