जहानाबाद, मार्च 13 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सिकरिया थाना के सिकरिया गांव में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दे उसके साथ यौन शोषण किए जाने और फिर शादी से मुकर जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार किया। वह सिकरिया गांव का ही रहने वाला है जिसका नाम रितेश कुमार है। छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष चंदा रानी ने की। इस घटना के संबंध में बताया गया है कि सिकरिया निवासी एक नाबालिग लड़की गुरुवार की सुबह थाने पर आकर एक लिखित आवेदन दी। आरोप लगाया की गांव के हीं निवासी युवक रितेश कुमार से उनका तीन साल से प्रेम - प्रसंग चल रहा था। युवक झांसा देकर उससे शादी करने की बात कहता था। उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए गए और अब जब उन्हें शादी के लिए कहा जा रहा है तो युवक मुकर गए। काफी आरजू मिन्नत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.