चित्रकूट, अक्टूबर 6 -- चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी के साथ युवक ने शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि इंद्रजीत निषाद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। इंद्रजीत ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा किया। उसके जाल में फंसकर वह परिजनों को बिना बताए ही दिल्ली चली गई। जहां इंद्रजीत ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में उससे शादी करने से इंकार करते हुए उसे वापस भेज दिया। वह दिल्ली में ही रह रही अपनी बहन के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। दिल्ली से लौटने के बाद थाने में घटना से अवगत कराया। दोनों परिवार के सदस्यों के बीच हुई पंचायत में भी कोई सहमति नहीं बन पाई। प्रभारी निरीक्षक सरधुवा श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर नामजद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया...