फरीदाबाद, मार्च 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध थाना पुलिस ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर युवती से संपर्क कर उसे शादी का झांसा देकर आठ लाख 37 हजार रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार तिगांव निवासी एक महिला ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी कि उसने शादीडॉटकॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई हुई थी। सात अक्टूबर 2025 को उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसने उसकी प्रोफाइल देखी है और अपने पिता से बात करवाने की बात कही। इसके बाद 11 अक्तूबर को दोबारा कॉल आया और बताया गया कि यूके में रहने वाले गौरव ने उसके लिए गिफ्ट भेजा है।आरोपियों ने बताया कि गिफ्ट लेने के लिए 25 हजार 100 रुपये का ड्यूटी चार्ज देना होगा। इसके बाद उन्होंने झांसा दिया कि गिफ्ट में डायमंड रिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.