गाजियाबाद, अप्रैल 16 -- गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी चार साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा और बाद में दूसरी लड़की से शादी कर ली। विरोध करने पर आरोपी के बड़े भाई ने फोन पर हत्या की धमकी दी। दिल्ली के गोकलपुरी क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने नंदग्राम थाने में शिकायत दी कि अगस्त 2021 में वह एक निजी कंपनी में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात मुरादनगर की डिफेंस कॉलोनी निवासी सुभनीष कुमार से हुई । शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य दोस्ती रही, लेकिन छह महीने के भीतर यह संबंध प्रेम में बदल गया। इसी दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और भरोसा दिलाया कि वह उसी के साथ जीवन बिताएगा। पीड़िता का आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.