इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- इटावा। भरथना क्षेत्र के नगला कहरी निवासी अवध सिंह ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का निधन हो चुका है और उसके दो बच्चे हैं। जिनका पालन-पोषण वह कठिन परिस्थितियों में कर रहा है। इसी बीच उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को शादी कराने वाला बताते हुए कहा कि वह उसकी शादी एक लड़की से करवा सकता है। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही रिश्ता तय करा देगा। आरोपी ने उसे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क किया और व्हाट्सएप पर बात करने के लिए कहा। इसके बाद एक अन्य नंबर से उसे व्हाट्सएप पर कुछ लड़कियों की तस्वीरें भेजी गईं, जिनमें से एक का नाम सुनीता बताया गया। आरोपी ने शादी कराने के नाम पर पहले कुछ रुपये एडवांस देने को कहा। झांसे में आकर अवध सिंह ने 6 अगस्त 2025 से 29 अगस्त 2025 के बीच जनसेवा केंद्र बहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.