बलरामपुर, अप्रैल 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी अपने घर से कीमती जेवरात व 60 हजार रुपये भी साथ ले गई है। बहला-फुसलाकर किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर चार सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस किशोरी के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गई है।देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गावं निवासी व्यक्ति ने सोमवार को केस दर्ज कराया। बताया कि 18 अप्रैल शाम करीब 7.30 बजे मेरी 16 वर्षीय बेटी घर से अचानक लापता हो गई। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय किशोरी को भगा ले गया युवक बेटी की तलाश की गई तो पता चला वह घर से सोने-चांदी के जेवरात व 60 हजार रुपये भी साथ ले गई है। खोजबीन के बाद बेटी का कुछ पत...