बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। शादी डॉट कॉम पर शादी के लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे युवक की मुलाकात साइबर ठग से हो गई। शादी के साथ ही उसने निवेश के जरिये मुनाफे का झांसा देकर 13.17 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलूकपुर निवासी अमित कुमार श्रीराम फाइनेंस कंपनी सहारनपुर में कार्यरत हैं। अमित ने पुलिस को बताया कि रिश्ते की तलाश के लिए उन्होंने शादी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बना रखी है। 26 सितंबर 2025 को आंचल शर्मा नाम की युवती ने उन्हें रिक्वेस्ट भेजी और फिर दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी। आंचल ने बताया कि वह मुंबई की रहने वाली है और उसकी टेक्सटाइल कंपनी व ज्वेलरी शॉप है। कुछ दिन बाद आंचल ने उन्हें एक इंवेस्टमेंट ग्रुप के बारे में जानकारी दी, बताया कि इसके जरिये शेयर मार्केट से जुड़कर अच्छा मुनाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.