फतेहपुर, अप्रैल 29 -- खागा। नगर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही बांदा जिले की मूल निवासी एक युवती ने एक पीएसी जवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित जवान ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने अपनी पीड़ा बया करते हुए पुलिस द्वारा केस नहीं दर्ज करने का वीडियो बना कर वायरल किया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करता है। पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात ट्रेन में अभिषेक यादव निवासी घिरौर, मैनपुरी से हुई थी। अभिषेक ने खुद को यूपी पुलिस में पीएसी का सिपाही बताया और युवती को पुलिस में भर्ती कराने व परीक्षा में मदद करने का भरोस...