अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी का झांसा देकर संभल के युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। इंस्टाग्राम पर दोनों की पहचान हुई थी। अब आरोपी ने दहेज में कार व दस लाख रुपए की मांग कर दी। युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया। विरोध करने पर धमकी दे डाली। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एक मोहल्ला निवासी युवती ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीते दिनों इंस्टाग्राम पर संभल के युवक से मुलाकात हो गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो प्रेम संबंध हो गए। यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो पोस्ट कर युवती के पिता से मांगे दो लाख इसी बीच आरोपी ने युवती को संभल में मिलने के लिए बुला लिया। वहां अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया। जहां शादी का झांसा देकर शारीरिक सं...