आगरा, मई 4 -- बाह क्षेत्र के एक क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि छाता मथुरा के आझई खुर्द गांव के ध्रुव ने शादी का झांसा देकर साजिशन संबंध बनाए थे। दो साल पहले ताजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ध्रुव ने बाह तहसील में खुद को अविवाहित बता कर शपथ पत्र बनवाया था। जबकि वह पहले से शादीशुदा है। उसका पत्नी से मुकदमा चल रहा है। विवाहित होने की जानकारी पर ध्रुव के माता-पिता से कहा तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। ध्रुव ने मोबाइल से उसका व्हाट्सएप नंबर अपने फोन में ले लिया। उसके नाम से रिश्तेदार और परिचितों को अश्लील और गलत मैसेज भेजे। 10 अप्रैल को उसके नंबर से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। जानकारी होने पर उसने मोबाइल नंबर को बंद कर दिया। 15 अप्रैल को ध्रुव घर आ धमका। मां ने उसे भगा दिया।रात 9.30 बजे वह फिर घर में घुस आया औ...