फतेहपुर, मार्च 16 -- खागा। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपित युवक को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके परिवार के कई सदस्य पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करते हैं। वह भी समय-समय पर उनसे मिलने जाती रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात असोथर थाना क्षेत्र के सांतो गांव निवासी हीरालाल पासवान से हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उससे संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसने युवती की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दीं। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर टेनी मोड़ स...