गोरखपुर, अप्रैल 11 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र की एक युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर प्रेमी के परिजनों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, आरोपी युवक चार वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने पहले आरोपी को जेल भेजा था। आरोप है कि बाद में उसके परिजनों व परिचितों ने दबाव बनाकर बयान बदलवा दिया। युवक के जेल से छूटने के बाद विवाह की बात करने पर युवती के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...