सीवान, मार्च 27 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के चांप गांव में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोपालगंज जिले के हथुआ निवासी पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप है। बताया जाता है कि आरोपी लंबे समय से युवती को शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन बुधवार की शाम जब वह उससे मिलने गांव पहुंचा, तो परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर जब परिवार वालों ने शादी की बात उठाई, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया, जिससे माहौल गरमा गया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। सराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग क...