रुद्रपुर, मई 24 -- नानकमत्ता। एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित युवती की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक महिला ने कोतवाली नानकमत्ता में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री का परिचय ग्राम बरकीडांडी निवासी राजवीर सिंह उर्फ राजा से हुआ था। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि जब उसकी बेटी ने आरोपी से शादी के लिए कहा तो वह लगातार बहाने बनाता रहा। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। साथ ही उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...