रुद्रपुर, मार्च 10 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने आरोप है कि युवक उसी के साथ शादी करने का भरोसा दिलाता रहा, लेकिन जब उसने युवक के घर के बाहर शादी का टेंट लगा देखा तो उसने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज करते हुए मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा है कि करीब चार वर्ष पहले उसकी मुलाकात घासमंडी आदर्श कॉलोनी निवासी रोहित कुमार से हुई थी। वह सीएचसी सेंटर का संचालन करता था। आरोप है कि रोहित ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उससे शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। युवती का कहना था कि उसे नव...