रुद्रपुर, मार्च 8 -- सितारगंज, संवाददाता। एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सितारगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रंजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी सिसईखेड़ा थाना नानकमत्ता पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसकी सहमति के बिना दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने रंजीत सिंह के साथ ही उसके परिजनों विमला कौर, रिम्पल कौर, मंगल सिंह और प्रियंका पर शादी से इनकार करने, मारपीट करने और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एसआई बबीता टम्टा ने बताया कि श...