शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण फिर ब्लैकमेल करने का आरोप
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- पढुआ थाना इलाके के एक गांव निवासी विधवा महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में वीडियो व फोटो के सहारे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पढुआ पुलिस और निघासन सीओ से शिकायत के बाद भी आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पढुआ थाना के तेलियार गांव निवासी एक विधवा महिला ने बताया है कि दो वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो चुकी, वह घर में अपनी दस वर्षीय पुत्री के साथ रहती है। घर मे इन मां बेटी के अलावा कोई नहीं है। गांव के ही एक व्यक्ति ने जमीन ठेके पर ले रखी है और उसी ने धीरे धीरे नजदीकी बनाकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण करने लगा। करीब डेढ़ वर्ष तक शारीरिक शोषण के बाद महिला ने जब शादी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.