कौशाम्बी, जून 7 -- चरवा थाना इलाके के एक गांव की विधवा महिला ने देवर पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि देवर शादी का झांसा देकर उसके साथ पिछले पांच वर्षों से शारीरिक संबंध बना रखा है। अब वह शादी करने से मुकर रहा है। महिला के अनुसार उसके पति की नौ साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। पति की मौत हो जाने के बाद वह सास, ससुर और देवर के साथ रहती है। पांच साल पहले सास और ससुर की मर्जी से वह देवर के साथ रहने को तैयार हो गई। देवर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने लगा। अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। शादी करने की जिद करने पर वह मारपीट करने पर आमादा हो रहा है। पीड़ित विधवा ने थाने जाकर आरोपी देवर के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...