भागलपुर, सितम्बर 25 --  नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया पुलिस जिला के इस्माईलपुर थाना अंतर्गत  शादी करने वाले दलालों ने शादी कराने का झांसा देकर राजस्थान के दो युवकों को नवगछिया बुलाने के बाद बंधक बनाकर मारपीट किया और करीब 1.50 लाख रुपये जबरन छीन लिए।  मामला सामने  आने पर इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फुलकिया में हुई इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर रैकेट का उद्भेदन कर दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। पूरे मामले का खुलासा नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किया। प्रेस रिलीज में बताया गया है कि, 22 सितंबर को ग्रामीणों ने इस्माईलपुर थाना पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो और तस्वीरें उपलब्ध कराईं। ग्रामीणों ने बताया कि...