गुमला, मई 30 -- सिसई। पुसो थाना क्षेत्र के लोहंजरा गांव निवासी राजू महतो (28वर्ष) को शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन शोषण करने के आरोप में पुसो पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया।थाना प्रभारी जहांगीर खान ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक युवती ने राजू महतो के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुसो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने लोहंजरा गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...