हाजीपुर, दिसम्बर 5 -- जंदाहा संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिक छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर तीन दिनों तक यौन शोषण करने और मारपीट कर भगा देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 20 नवंबर 2025 की है। इस मामले में नाबालिक छात्रा की मां ने भगवानपुर थाना के बिशनपुर बांदे निवासी संजीव कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार सिंह के अलावा उनकी मां पूनम देवी, पिता संजीव कुमार एवं भाई रितिक कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आशंका जताई गई है कि आरोपी उनके परिवार में किसी भी सदस्य का हत्या कर सकता है। पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...