बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- एकंगरसराय थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहन कुमार उर्फ शुभम कुमार के रूप में की गई है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को जहानाबाद रोड से दबोच लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- राजस्थानी दूल्हे को ठगनेवाली फरार दुल्हन गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.