गोंडा, अप्रैल 8 -- धानेपुर, संवाददाता। कस्बे की किशोरी को बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में लड़की बालिग मिली है। इस के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है और पाक्सो की धारा हट गई है। नगर पंचायत धानेपुर के एक व्यक्ति ने अपनी सोलह साल की नाबालिग लड़की को बगल में ही सैलून की दुकान पर काम करने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन चार महीने से कई बार यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि युवक ने बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित पक्ष ने लड़की के नाबालिग होने का भी दावा किया था। पुलिस ने जांच शुरू किया तो लड़की बालिग पाई गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि जांच पड़ताल में युवती अभिलेखीय ...