महाराजगंज, फरवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में परिजनों की सहमति से शादी की बात भी तय हो गई। युवती का कहना है कि शादी तय होने के बाद आरोपी ने भरोसा दिलाते हुए कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा। युवती के अनुसार, जब उसने शादी की तिथि तय करने का दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। खुद को ठगा हुआ महस...