मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- सकरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर युवक ने इनकार कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित युवती ने गुरुवार को सकरा थाना में शिकायत की है। युवती ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। उसके बाद तीन साल तक यौन शोषण किया। फोन पर युवक के परिजन भी उससे बात करते थे। सकरा पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.