फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- थाना फरिहा पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसने शादी का झांसा दे युवती से रेप किया था। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार थाना फरिहा ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। पुलिस ने अभियुक्त का नाम शिवम उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र अमरपाल बताया है। वह केशपुरा थाना फरिहा का रहने वाला है। उसके खिलाफ धारा 69, 351 (2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस को उसकी तलाश थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिवम ने शादी का झांसा देकर एक युवती के शारीरिक संबंध बनाए थे। उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को उसकी तलाश थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...