सलोन, फरवरी 7 -- रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रसूलपुर गांव निवासी मोहम्मद मुकीम, जो पकसरावा गांव में झोलाछाप डॉक्टर के रूप में काम करता है, ने उनकी 24 वर्षीय बेटी को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर उससे लगातार संपर्क बनाए रखा। तहरीर के अनुसार आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, लेकिन उसने यह जानकारी युवती से छिपाई। आरोप है कि उसने कई बार युवती को ऊंचाहार और सलोन स्थित ओयो होटलों में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, युवती का कई बार गर्भपात भी कराया गया। पीड़िता का कहना है कि बीते 4 फरवरी 2026 को भी आरोपी उसे सलोन के एक ओयो होटल में ले गया और उसके स...