मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- साहेबगंज। कथैया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती ने रविवार की शाम साहेबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें भलुही सिकंदर निवासी मो. मुमताज समेत चार लोगों को आरोपित किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर आरोपितों ने यौन शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर इनकार कर दिया। आरोपितों ने फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी है। शादी के लिए कहने पर परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...